जब महाभारत के युद्ध की तैयारियां चल रही थी। उस समय द्रोणाचार्य, जिन्होंने कौरवों की सेना के सेनापति के रूप में अपने आप को समर्पित किया था। दूसरी ओर, उनके प्रिय शिष्य अर्जुन थे, जो की एक वीर और योद्धा के रूप में महाभारत के मैदान में अपने प्रतिद्वंद्वी शत्रुओं के साथ लड़ रहे थे।


प्रथम दिन का युद्ध आरंभ हुआ, और इसमें अर्जुन ने अपनी वीरता का परिचय दिखाया। उन्होंने सबके सामने बेहद प्रशंसा के लायक प्रदर्शन किया, और यह बात दुर्योधन को चिंतित कर रहा था कि वह द्रोणाचार्य के साथ रहकर भी अर्जुन से जीत नहीं सका।

दुर्योधन को रहा नहीं गया और दुर्योधन ने इस समस्या को द्रोणाचार्य के सामने रखा और कहा, "गुरुदेव! अर्जुन तो आपका शिष्य मात्र है, फिर वह आपके ऊपर भारी कैसे पड़ रहा है?" द्रोणाचार्य एक योद्धा के साथ साथ गुरु भी थे द्रोणाचार्य ने दुर्योधन की चिंता को सुनकर विचार किया और फिर उन्होंने एक बहुत ही महत्वपूर्ण उत्तर दिया ( जिसको जीवन में हर मनुष्य को उतारना चाहिए)


द्रोणाचार्य ने कहा, "दुर्योधन! तुम ठीक कहते हो कि अर्जुन मेरा शिष्य है, लेकिन उसने संघर्ष के समय अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया है, और उसने उन चुनौतियों को पार किया है। वह एक अद्भुत योद्धा है और उसका योगदान इस युद्ध में महत्वपूर्ण है। 


मैं उसकी सारी विद्याओं से भी परिचित हूँ, किंतु उसका सारा जीवन संघर्ष करने में व्यतीत हुआ है; जबकि मैंने तुम्हारे दरबार में सुविधा के दिन गुजारे हैं, विपत्तियों से संघर्ष करने के कारण आज वह मुझसे ज्यादा बलवान है।"


इस कथा से हमें यह सिखने को मिलता है कि संघर्षों से ही मनुष्य का व्यक्तित्व निखर कर आता है। जैसे आप एक जंगल के शेर का पूछ नहीं पकड़ सकते एक झपट्टा कहानी खत्म मगर सरकस( जुऊ) के शेर के साथ आप खेल सकते हैं 

गहन विचार करें और अपने जीवन को धन्य करें नमस्कार 🙏 हरे कृष्णा 🙏🚩

══━━━━━✥ ❉ ✥━━━━━══ 

      🌺🌿 👇 JOIN 👇 🌿🌺

 😊 Shantidham 😊

   ‼️ Unmute Notification ‼️

 ══━━━━━✥ ❉ ✥━━━━━══

♡ ㅤ    ❍ㅤ     ⎙ㅤ     ⌲

ˡᶦᵏᵉ   ᶜᵒᵐᵐᵉⁿᵗ    ˢᵃᵛᵉ      ˢʰᵃʳᵉ